
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद के अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय ने दक्षिणी द्वार का पूजन के बीच शिलान्यास किया । इसके बाद श्री राय ने मां सरस्वती के चित्र और कालेज के संस्थापक चौधरी हरिनारायण राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। माध्यमिक शिक्षक संघ ने उपेंद्र राय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपेंद्र राय ने अपनी माता स्व. राधिका देवी के नाम पर कालेज को 50 लाख का अनुदान देते हुए कालेज के विकास की कामना की। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता पीयूष राय ने सीएमडी उपेंद्र राय द्वारा कालेज के लिए किए योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि उपेंद्र राय द्वारा 50 लाख रुपया देना कालेज के लिए बढ़ी उपलब्धि है। वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र राय ने कहा कि उपेंद्र राय ने कालेज के विकास के लिए 50 लाख का अनुदान देकर पुण्य का कार्य किया हैं। इस कार्य के लिए मां सरस्वती साक्षात आपको आशीर्वाद दें रहीं हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्यासमुनि राय ने कहा कि उपेंद्र राय ने कालेज के लिए किया, उसके लिए उन्हें दानवीर कर्ण कहना ग़लत नहीं होगा। शिक्षक नेता दिनेश चंद्र राय ने कहा कि उनकी अच्छी सोच का लाभ आज कालेज को मिला है। कालेज के विकास के प्रति उनकी इस सोच से कहना ग़लत नहीं होगा कि इस कालेज के लिए कितना सोचते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवशंकर गिरि, अजय राय, प्रमोद राय, शैलेन्द्र यादव, उमेश राय, अशोक राय, नरेंद्र राय, नारायण उपाध्याय, धनंजय राय, जयप्रकाश राय, रविन्द्र राय, ग्राम प्रधान संजू राय, प्रत्यूष त्रिपाठी, राजेश राय बागी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




