Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

आग लगने से पांच झोपडी जलकर राख

रेवतीपुर (गाजीपुर)। सुहवल गांव में‌ बुधवार को‌ अज्ञात कारणों से मुराली सिंह यादव की झोपड़ी में आग लगने से पांच आवासीय झोपड़ी जलकर राख हो गई। इस आग में झोपड़ी में रखा घर गृहस्थी का पूरा सामान जल गया ।आग की सूचना मिलने पर लेखपाल मौके पर पहुंचकर हुए नुकसान का‌ जायजा लेकर इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को‌ भेंज दिया। पीडित मुराली सिंह यादव ने बताया वह अपने परिजनों संग झोपड़ी में भोजन करने के बाद सो रहा था। इसी दौरान अचानक उसके आवासीय झोपड़ी से धुएं का गुबार उठता दिखा,बताया कि वह कुछ समझ पाता इसके पहले ही उसकी झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगी।ग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने में जुट गये,काफी मशक्कत के करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रभारी थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। इस आग में हजारों रुपये का सामान जला है।

Popular Articles