
गाजीपुर। समाजवादी महिला सभा ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला फूंका । अखिलेश यादव पर हुए अमर्यादित टिप्पणी से समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता आक्रोशित और मर्माहत है। महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए समाज में बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। लगातार पार्टी की चल रही पीडीए चर्चा कार्यक्रम में उमड़ रही भीड़ ने भाजपा नेताओं को बेचैन कर दिया है। जिससे घबड़ाकर भाजपा नेता अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। विभा पाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता भाजपा नेताओं के इस नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रीता विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा नेता लाज हया सब खो चुके हैं। पूरा देश मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से तंग है, महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो गया है। हम तो प्रदेश की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते ही थे अब तो सुप्रीम कोर्ट भी इस बात को तस्दीक कर रहा है। उन्होने कहा कि भाजपा नेताओं में न लोकतांत्रिक संस्कार बचे हैं और न मर्यादा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ सीमा यादव, संगीता गुप्ता,रीना यादव, बिंदु बाला बिंद, कंचन रावत, अनीता यादव, ममता यादव,नीलम यादव,वर्षा यादव,धनु यादव,चंदन सोनकर, अनीता यादव शामिल थी।




