Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मरदह में लगा बीएसएनएल का मेगा कैंप

गाजीपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड़ (बीएसएनएल) ग्राहक सेवा विश्वसनीयता एवं अनुभव को बढ़ाने के लिए अप्रैल को ग्राहक सेवा माह के रुप मनाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राहकों की शिकायतों के समस्या समाधान के लिए शनिवार तथा रविवार को मरदह दूरभाष केंद्र पर मेगा कैंप लगाया गया था। जिसमें ग्राहकों की समस्याओं के निराकरण के साथ साथ नया मोबाइल कनेक्शन, सिम प्रतिस्थापना,एफटीटीएच कनेक्शन, बुकिंग बिल संबंधी सेवाएं प्रदान की गयी। मेगा कैंप का उद्घाटन प्रचालन प्रमुख बीके सिंह ने किया। वरिष्ठ एसडीआई सेल्स एवं विपणन आतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 4 जी मोबाइल सेवा शुरु हो जाने से गाजीपुर क्षेत्र का ट्रैफिक कई गुना बढ़ गया है। इसके चलते ग्राहक पुनः बीएसएनएल की सेवाओं की ओर आकर्षित हो रहा है। प्रचलन प्रमुख द्वारा मरदह क्षेत्र में भ्रमण कर ग्राहको और जनता की प्रतिक्रिया ली।इसके साथ ही शिकायतों के निस्तारण के लिए निर्देश भी दिया।       

Popular Articles