
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आठ अप्रैल को समता भवन पर “स्वाभिमान- सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब के सम्मान में एक सप्ताह तक कार्यक्रमों को आयोजित कर जन जन को लोकतंत्र व संविधान को बचाने के लिए जागरूक किया जाएगा। महंगाई, भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी चरम सीमा पर है। जिससे आम जनता परेशान हो चुकी हैं। 2027 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनाकर आम जनता को न्याय और उनका अधिकार दिया जाएगा। इस मौके पर समाजवादी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार, समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लल्लन कुमार, विधायक सदर जैकिशन साहू,पूर्व जिलाध्यक्ष गण सुदर्शन यादव,डा. नन्हकू यादव, मुन्नीलाल राजभर, सुशील जायसवाल, केसरी यादव ,मुन्नन यादव, सदानंद यादव, भारत यादव, आलोक कुमार ,रीता विश्वकर्मा ,राजेश यादव, शेरअली राइनी, अभिषेक कुशवाहा, अमित ठाकुर, भारत यादव, विभा पाल, डॉ सीमा यादव, शौर्या सिंह,बिंदु बाला बिन्द, ममता यादव, अख्तर ,रवि प्रकाश संत, संतोष यादव, जितेंद्र कुमार भारती, शेर अली राइनी, रामकुमार राम, अरविंद विश्वकर्मा ,पवन कुमार सग्गू, रामाशीष, अजय कुमार, जय नारायण आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।



