
गाजीपुर । भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को शास्त्रीनगर स्थित हरिहर पैलेस में “स्थापना प्रदर्शनी” लगाई गई। जिसका उद्घाटन भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 से आज 2025 तक भाजपा के गौरवशाली इतिहास को एक सूत्र में पिरोकर आज के इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। जिसमें पार्टी के लम्बे संघर्षों तथा गौरव गाथाओं का वर्णन है। भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि यह प्रदर्शनी भाजपा के 46 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, पार्टी के नीतियों,सिद्धांतों, उपलब्धियों एवं कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत करती है।

यह प्रदर्शनी न सिर्फ भाजपा के गौरवशाली इतिहास को दर्शाती है, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भाजपा के महामनीषियों की सोच, विचार ,त्याग, तपस्या और परिश्रम भरे संघर्षों को दर्शाती यह प्रदर्शनी निश्चित रूप से हमारे एक एक कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का काम करेगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष रामतेज पांडेय, बृजेंद्र राय, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, अवधेश राजभर, सुरेश बिंद, लालसा भारद्वाज, माया सिंह, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, रासबिहारी राय, अभिनव सिंह, सोशल मीडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया, मुन्ना राय, सुनील गुप्ता, अजय कुशवाहा, नंदू कुशवाहा, अर्जुन सेठ, धर्मेंद्र पांडेय, रुपेश सिंह, सोमेश राय, अनिल वर्मा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।