कठवामोड गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के सुसुंडी गांव के पास रविवार को स्कोर्पियों के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया। सुसुंडी गांव निवासी विजय शंकर राम बाइक से आरीपुर जा रहा था। इसी बीच कासिमाबाद की तरफ से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जा रही थी। सुसुंडी गांव के पास ही सामने से दोनों में टक्कर हो गयी। जिससे बाइक सवार विजयशंकर राम गिरकर गंभीर रुप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद चालक मय गाड़ी फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गयी। गुस्साएं लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। थानाध्यक्ष दीपक कुमार के काफी समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। विजय शंकर अहमदाबाद में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह होली में छुट्टी लेकर घर आया था। 15 अप्रैल को उसका टिकट था। इसका परिवार माता-पिता के साथ गांव पर ही रहता था। इसकी सूचना जैसे ही परिजनों को लगी परिजनों में कोहराम मच गया।