Friday, April 11, 2025

Top 5 This Week

spot_img

नहाते समय किशोरी गंगा में डूबी

सेवराई गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र के नरवा गंगा घाट पर शनिवार को अपनी बहन के साथ नहाने गई किशोरी नहाते समय डूब गई।जानकारी मिलते ही परिवार के लोग और पुलिस वहां पहुंच गयी।जानकारी अनुसार पथरा गांव निवासी आसाराम की पुत्री रजनी कुमारी (17) अपनी छोटी बहन तान्या के साथ नरवा गंगा घाट पर नहाने गई थी। नहाते समय वह गहरे पानी में चली गयी। जिससे वह डूबने लगी। अपनी बहन को डूबता देख छोटी बहन तान्या जोर जोर से रोने लगी। वह रोती हुई घर आकर सबको बतायी। जानकारी होते ही परिवार के लोगों के साथ ग्रांव के लोग भी गंगाघाट पर पहुंच गये। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस गंगा घाट पर पहुंच गयी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश में जुट गए हैं। घटना को लेकर घर के महिलाओं व आसपास के लोगों में गम का माहौल है इस मामले में कोतवाली प्रभारी अशेषनाथ सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Popular Articles