
गाजीपुर। सेवा , सुरक्षा, गरीब कल्याण के प्रति समर्पित सरकार के आठ वर्ष तथा केन्द्र सरकार के लगभग 11 वर्ष पूरा होने पर शुक्रवार को सात बजे से आठ बजे तक भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ओमप्रकाश राय ने नगर के मिश्र बाजार में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा के साथ पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा तथा आस पास के क्षेत्रों में झाडू लगाया और कूड़ा बटोर कर साफ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का कार्य हमें सिर्फ प्रसन्न और स्वस्थ रखने में ही नहीं बल्कि हमारे मेहनत कि कमाई को अनावश्यक दवाई में खर्च होने तथा बीमारी से बचाकर हमें परेशान होने से भी बचाता है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन को समृद्धि प्रदान करता है तथा कई अन्य बिमारियों से बचाव भी करता है।जिससे हमे नित्य अपने घरो के साफ सफाई के आलावा सप्ताह में एक बार घरों से बाहर सार्वजनिक स्थानों पर भी एक घंटा स्वच्छता कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, प्रीति गुप्ता,साधना राय,किरन सिंह, लालसा भारद्वाज, सुनील गुप्ता, नंदू कुशवाहा,रेनू गुप्ता, मुकेश राय,हेमंत त्रिपाठी, अजय कुशवाहा, अभिनव सिंह ,शशांक राय, शिवम त्रिपाठी, अजय गुप्ता, सूर्य प्रकाश यादव , नरेंद्र गुप्ता एवं अन्य पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने विवेकी राय वार्ड क्षेत्र में शिव मंदिर पर झाड़ू लगाकर नाली की साफ सफाई कर स्वच्छता कार्य किया। इस अवसर पर अजय राय दारा, निखिल राय , अविनाश सिंह, अनिल सिंह आदि थे। वहीं गांधीपार्क आमघाट की सफाई की गयी। सफाई करने वालों में अभिनव सिंह छोटू, रासबिहारी राय, सभासद सोमेश मोहन राय ,धर्मेश राय, शनि चौरसिया, छोटे चौबे,बब्बू राय, कृष्णकांत राय, दीपक जायसवाल ,सतीश राय आदि उपस्थित थे। जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नगर के विवेकानंद पार्क में कार्यकर्ताओं के साथ झाडू लगाकर सफाई किये।जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने सकरताली गांव के सती माता मंदिर परिसर पर, शक्ति केन्द्र संयोजक अनुराग प्रजापति,बुथ उपाध्यक्ष जयमुनी शर्मा के साथ स्वच्छता कार्य किया गया।
