Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पीटीओ ने चेकिंग में किया तेरह वाहन सीज

रेवतीपुर गाजीपुर। थाना अंतर्गत शुक्रवार को एआरटीओ विभाग के यात्री कर अधिकारी लव कुमार सिंह ने टीम के साथ विभिन्न मार्गों पर अवैध तरीके से चलने वाले वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया।जिसके चलते वाहन चालकों में हडकंम्प मच गया। इस अभियान में तेरह ई रिक्शा,एम्बुलेंस,टैंम्पो,स्कूली वैन का परमिट आदि कागजात ना होने पर परिवहन विभाग की टीम ने‌ उन्हें सीजकर सम्बन्धित थाने को सुपुर्द कर दिया। सीज किए गये वाहनों पर करीब 80 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया । इस अभियान में पांच वाहनों का चालान किया गया।चेकिंग अभियान की जानकारी होते ही चालक अपने वाहनों को कार्रवाई से बचाने के लिए सडक किनारे लगाकर इधर उधर खिसक लिए। चेकिंग अभियान में जमानियां कोतवाली में पांच वाहन,सुहवल थाना में छह ,भदौरा में दो वाहन सीज किए गये,जबकि पांच वाहनों का चालान  किया गया। पीटीओ ने चेताया कि मार्गों पर बिना कागजात के वाहनों का संचालन किसी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। अब बिना परमिट,या अन्य किसी तरह के कमी पाए जाने पर ऐसे वाहनों सहित उनके चालकों और स्वामियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ ही जुर्माने भी लगाया जायेगा। लव कुमार सिंह ने बताया कि बिना कागजात के अवैध तरीके से चलने वाले वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया,जिसमें 13 वाहनों को सीज जबकि 5 का चालान किया गया और 80 हजार से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया।

Popular Articles