Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

भारतीय संस्कृति और सभ्यता के उत्थान के लिए युवा आगे आएः सच्चिदानंद राय

रेवतीपुर (गाजीपुर)। स्थानीय गाँव में रविवार को हिंदू नव वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  की ओर से पथ संचलन का कार्यक्रम जौनपुर आरएसएस के विभाग संघ चालक सच्चिदानंद राय के नेतृत्व में निकाला गया। पथ संचलन ग्रीन पार्क स्टेडियम से होकर मुख्य बाजार से भगवती देवी मन्दिर सहित पूरे गाँव से होते हुए पुन:ग्रीन पार्क स्टेडियम में आकर समाप्त हुआ। इस दौरान स्वयंसेवक पूरे गणवेश में शामिल हुए। मुख्य वक्ता जौनपुर आरएसएस के विभाग संघ चालक सच्चिदानंद राय ने कहा कि हिंदू समाज को जोड़ने के लिए जन-जन की भावना को ध्यान में रखकर स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर इस इलाके में पथ संचलन किया है। संघ समाज को यह संदेश देता है कि हम संगठित रहें, सबको जोड़ कर समाज को नई ऊंचाई तक ले जाएं। इस दौरान भारत माता की जयकारें का उदघोष भी किया गया। दूसरी ओर कई जगहों पर लोगों ने स्‍वयं सेवकों का पुष्‍प वर्षा के साथ स्‍वागत किया।मुख्य वक्ता ने हिंदुत्व पर बल देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता के उत्थान के लिए युवा आगे आएं। राष्ट्र निर्माण में सभी आहुति दें। कहां की हिंदुओं को संगठित करने के लिए आरएसएस अहम भूमिका निभा रहा है। राष्ट्र निर्माण के लिए युवा संघ से जुड़े। इस अवसर पर झारखंड पांडेय, ब्लॉक प्रमुख राहुल राय ,भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय ,अरुण राय ,विहिप के जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, विनोद खरवार, राकेश राय, बालेंद्र सिंह, रवि शंकर राय ,विजय शंकर पाल, कृष्ण कुमार राय,  विपिन राय,ओंमकार नाथ राय,  मृत्युंजय शर्मा ,संजय राय, अंकित यादव, जन्मेजा चौरसिया, बाल गोविंद पांडेय ,आकाश राय आदि मौजूद रहे।

Popular Articles