
गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया के इन्स्ट्राग्राम पर हिन्दू धर्म के आराध्य प्रभु श्री राम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि युवक इन्स्ट्राग्राम पर प्रभु श्री राम पर अभद्र टिप्पणी किया था। शिकायत मिलने पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को उपनिरीक्षक सुमित बालियान व उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने सोशल मीडिया इन्स्ट्राग्राम पर प्रभु श्री राम जी पर गलत टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले मरदह के बहुतरा वर्तमान में सदर कोतवाली के ग्राम चक जीवधर, बकुलियापुर निवासी विशाल कुमार गिरफ्तार कर लिया।




