Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

नूतन वर्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

गाजीपुर। भारत विकास परिषद की ओर से नूतन वर्ष की पूर्व संध्या पर मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गांधी पार्क आमघाट में किया गया । मुख्य अतिथि बड़ौदा यूपी बैंक के डीआरएम अतुल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नव वर्ष का शुभारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है, नव प्रभात का सूर्य अपने जीवन रश्मियों से हमारे जीवन को अद्भुत शक्ति व स्फूर्ति प्रदान करता है ।शुक्ल पक्ष की धवल चांदनी मानों अमृत वर्षा के द्वारा शरीर को विशिष्ट उमंग प्रदान करती है ।इसी दिन को नव सम्वत्सर के नाम से पुकारा जाता है ‌।इसी से किसी देश की प्राचीनता की जानकारी मिलती है । विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि हमारे देश में संवत का प्रयोग सृष्टि के प्रारंभ से ही हो गया था अतः सतयुग में ब्रह्म संवत, त्रेता में वामन संवत ,द्वापर में कृष्ण संवत, तथा कलयुग में विक्रमादित्य राजा के नाम से विक्रम संवत का प्रचलन प्रारंभ हुआ ।इस भारतीय नववर्ष की शुरुआत में ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार आज के ही दिन नवरात्र का प्रारंभ हुआ, जिसमें जग जननी देवी शक्ति की पूजा का प्रावधान है ।भाजपा नेता कृष्ण बिहारी ने कहा कि भारतीय कालगणना के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नव समवत्सर का प्रारंभ माना जाता है । इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  बच्चों ने स्टॉल के साथ-साथ मनोहरी कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य विजय शंकर राय, पीएन सिंह, दिनेश कुमार सिंह, अशोक कुमार राय, जयप्रकाश वर्मा, दाऊजी उपाध्याय, अवधेश राय, अनिल कुमार उपाध्याय, व्यासमुनी राय , चन्द्रमा सिंह यादव पूर्व प्रधानाचार्य, एचएनएस यादव, शिवकुमार, कृष्णानंद तिवारी, जितेंद्र मोहन कृष्ण, सुशील अग्रवाल, अरविंद राय, सत्य प्रकाश ,सुख विलास, सुधीर सिंह, सुजीत वर्मा, अनुपम आनंद श्रीवास्तव, प्रवीण गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, मनोरमा राय, सिंधु अंजना राय ,  प्रतिभा सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष शिवकुमार तथा संचालन जिला समन्वयक डॉक्टर अरुण कुमार राय ने किया। संयोजक संजय कुमार ने आए हुए अतिथियों का परिचय ,स्वागत भाषण प्रस्तुत किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्था के संरक्षक इंजीनियर शिवकुमार श्रीवास्तव ने किया ।

Popular Articles