Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

आरएस कॉन्वेंट स्कूल में प्रमाण पत्र का वितरण

गाजीपुर। बाराचवर स्थित आरएस कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक रिपोर्ट कार्ड एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की पूरे वर्ष की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं समर्पण को दर्शाया गया।स्कूल में कक्षा एक के तेज उपाध्याय ने 92.2% अंक प्राप्त कर टॉप किया। इसके बाद कक्षा 4 की गरिमा गुप्ता ने 91.3% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अभय ठाकुर 91.2% अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।सबसे अधिक उपस्थिति के लिए कक्षा 2 की काव्या कुशवाह 197 दिनों की उपस्थिति के साथ पहले स्थान पर रहीं। दूसरे स्थान पर डिंपल चौहान (कक्षा 8), सूर्यांश चौहान (कक्षा 7) और शिप्रा कुमारी (कक्षा 5) 195 दिनों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। गरिमा गुप्ता (कक्षा 4) और आदित्य पांडेय (कक्षा 11) 194 दिनों की उपस्थिति के साथ तीसरे स्थान पर रहे।नर्सरी में, वंश सिंह ने 100% के साथ टॉप किया, उसके बाद नव्या कुमारी (99%) और रौनक चौबे (98%) रहे। इसी तरह, दृष्टि यादव (एल.के.जी) ने 99.83%, अभि कुमार ने 98.83% और शिवानी ने 98.33% अंक प्राप्त किए। यू.के.जी में, अमृता कुशवाह 100% के साथ पहले स्थान पर रहीं, उनके बाद आर्यन यादव (98.66%) और अबरीश खान (97%) रहे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक यशवंत सिंह ने कहा कि आपकी लगन और दृढ़ता सराहनीय है। आपके परिणाम चाहे जो भी हों, आगे बढ़ने वाला हर कदम आपको सफलता के करीब ले जाएगा। सीखते रहें, दृढ़ निश्चयी रहें और उत्कृष्टता के लिए प्रयास करते रहें।कार्यक्रम में संरक्षक परमहंस सिंह, भीष्म देव सिंह, प्रधानाचार्य अर्जुन रामपाल, समन्वयक अरुण विश्वकर्मा और समस्त शिक्षण स्टाफ मौजूद रहे।

Popular Articles