Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच नहीं आने दूंगा

मुहम्मदाबाद गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी विधान सभा मुहम्मदाबाद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की देर शाम बैजलपुर स्थित एक मैरेजहाल में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय का अभिनंदन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक युवा नेता पीयूष राय ने सभी अतिथियों व निवर्तमान मण्डल अध्यक्षों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। उसके बाद मुहम्मदाबाद देहात,नगर,नोनहरा, भांरकोल प्रथम,भांवरकोल द्वितीय एवं रेवतीपुर मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर ओमप्रकाश राय स्वागत किया। ओमप्रकाश राय ने कहा कि मुहम्मदाबाद की इस शहीदी धरती पर आप सभी के स्वागत से मै अभिभूत हूं। आप के उत्साह को देखकर ऐसा लग रहा है इस विधानसभा के विधायक रहे स्व० कृष्णानंद राय का जो सपना और संकल्प अधूरा रह गया है आगे के चुनाव में भाजपा को जीत दिलाकर उसे पूर्ण करने का कार्य करेगे। पार्टी हाई कमान ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उस पर मै खरा उतरने का प्रयास करुगा और कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच नहीं आने दूंगा। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने एक छोटे से कार्य काल में काफी कार्य किया है ।जनपद के छ विधान सभाओं में घूमने के बाद आज अंतिम सातवीं विधानसभा में आया हूँ और जो उत्साह मैने कार्यकर्ताओं में देखा है उससे लगता है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा जनपद की सभी सातों सीट पर विजय प्राप्त करेगी। मुहम्मदाबाद कृष्णानंद राय के लहू से सींची जाने वाली भी धरती है । जिन्होंने पूर्ववर्ती सरकार में आतताइयों का सामना करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने कहा कि सनातन का गौरव भारतीय जनता पार्टी की सरकार में इतना बढ़ा है कि जो लोग सनातन के अपमान का ठीका लिए थे वही आज कोट के ऊपर जनेऊ पहन रहे हैं एवं संगम में जाकर स्नान करके अपने को सनातनी सिद्ध कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य कृष्णविहारी राय,निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, महामंत्री रामनरेश कुशवाहा, प्रवीण सिंह,अच्छेलाल गुप्ता, शिक्षक नेता चौ०दिनेश चन्द्र राय,विरेन्द्र राय,दिनेश वर्मा,युसुफपुर सहकारी क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष आनन्द कुमार त्रिपाठी,अनिल कुमार राय मुन्ना,शशांक राय,सतीशचंद्र राय,संदीप उर्फ दीपू गुप्ता, दिनेश अग्रवाल,आलोक शर्मा, आनन्द मोहन मिश्रा,रामजी गिरी,मनीष जायसवाल आदि लोगो उपस्थित रहे।अध्यक्षता राजेन्द्र त्रिपाठी व संचालन सतीश चन्द्र राय ने किया।

Popular Articles