
गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने शनिवार को जिला पंचायत सभागार भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ताओं को त्याग,तपस्या बलिदान की भावना, ईमानदारी व कर्तव्य प्रेरणा से प्रेरित कार्य करने में दक्षता हासिल है। उन्होने कहा राष्ट्र ,संगठन तथा कार्यकर्ताओं के उम्मीदों पर खरा उतरना मेरा राजनीतिक और जीवन का लक्ष्य है । जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल ने कहा कि ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में संगठन नयी ऊंचाईयों के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि संगठन के अत्यंत वरिष्ठ कार्यकर्ता को मिली यह जिम्मेदारी विधानसभा के सभी सातों सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा तथा कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा करेगा।संचालन जिला पंचायत सदस्य शशि प्रकाश सिंह ने किया।इस अवसर पर प्रवीण सिंह, साधना राय,किरन सिंह, रासबिहारी राय,मन्नू राजभर, वेंकटेश सिंह, सुनील कुशवाहा, अभिनव सिंह,प्रमोद सिंह, अनूप खरवार, गिरधारी जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह ,राजेश चौहान, गोपाल राय, प्रांशु सिंह, वीरेंद्र चौहान ,नंदू कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।




