Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सोच समझकर रखें विक्रेता

गाजीपुर। आबकारी आयुक्त प्रयागराज के निर्देश पर 22 मार्च  को जिला आबकारी अधिकारी एवं सभी आबकारी निरीक्षकों की उपस्थिति में सत्र 2025-26 के सभी नव शराब दुकान आवंटियों की मीटिंग कराई गई। जिसमें जिला आबकारी अधिकारी ने आबकारी दुकानों के संचालन सम्बन्धी यथा-प्रतिभूति धनराशि आबकारी नीति में दिए गए समयानुसार जमा करना, देशी शराब दुकानों सम्बन्धी वार्षिक कोटा की उठान एवं कंपोजिट दुकान पर निर्धारित एम.जी.आर. का मासिक एवं त्रैमासिक आधार पर उठान कैसे कराया जाएगा, पॉस मशीनों से शत प्रतिशत बिक्री, प्रत्येक दुकान पर ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था, साइन बोर्ड का नियमानुसार लगाया जाना आदि का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गये। उन्होने कहा कि 31 मार्च को रात्रि 10.00 बजे के पश्चात् सभी पुराने अनुज्ञापी पॉस मशीन क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षकों को जमा करेंगे व रात्रि 12.00 बजे के पश्चात् अर्थात् पहली अप्रैल  को पॉस मशीन नव आवंटियों को हस्तगत कर दी जाएगी। सभी नये दुकानदारों को विशेष हिदायत दी गई कि रातों रात करोड़पति बनने के चक्कर में, किसी प्रलोभन में न आएं, नियमानुसार सरकार द्वारा दिए जा रहे मार्जिन मनी/लाभ में संतोष कर आबकारी दुकानों का नियमानुसार संचालन करेंगे। आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 60-क जैसी धाराएं जोड़ कर अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध कड़े प्राविधान बनाए गए हैं, जिस हेतु भूल कर भी किसी गलत कार्य में संलिप्त न हों। विक्रेता सोच समझकर रखें, विक्रेता द्वारा किए गए किसी भी गलत कार्य का संपूर्ण उत्तरदायित्व अनुज्ञापी का ही होगा। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर आबकारी अधिकारी व क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षकों से सीधे संपर्क किया जा सकता है। सोमवार तथा मंगलवार को नव आवंटियों को पॉस मशीन से संबंधित ट्रेनिंग भी कराई जाएगी। सभी शराब दुकानदारों को बताया गया है कि दुकान की चौहद्दी हाइवे से 220 मीटर की दूरी पर तथा मंदिर, विद्यालय आदि से यथास्थिति नियमानुसार दूरी पर रखना सुनिश्चित करेंगे।

Popular Articles