
गाजीपुर। कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ संजय कुमार निषाद लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जिस मछुआ समाज को पूर्व की सरकारें अछूत समझती थी आज उसका ख्याल केंद्र और प्रदेश की सरकार कर रही है। संवैधानिक अधिकार यात्रा चल रही है। जिसमें सभी को वोट देने, सम्मान सुरक्षा और समृद्धि पाने का अधिकार है। संविधान में कमजोर वर्गो को विशेष अवसर प्रदान करने का अधिकार हैं विशेष अवसर उन्हे मिला था जो अंग्रेजो मुगलो से लड़े थे। जो कानून बनाकर अंग्रेजा मुगलो ने उजाड़ा था। ये जातिया क्रिमनल कास्ट है ऐसे क्रिमनल कास्ट को जो 74 प्रकार की व्यवस्था दी जाय तथा अनुसुचित जाति में सूचीबद्ध किया जाय और ऐसे जाति के बच्चो को सरकारी पैसे से पढ़ाकर सरकारी नौकरी दी जाय। उन्होने बताया कि हमने एक किताब लिखा है राजनैतिक धोखेबाजो से सावधान हो जाओ। हर जिलो में सैविधानिक अधिकार यात्रा निकाला गया है। आज जिले में सैविधानिक अधिकार यात्रा का शुभारंभ किया। नाव की व्यवस्था हेतु हर मछुवारो को निःशुल्क नाव की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि मछुवा कल्याण कोष की स्थापना की है। जिसमें मछुवारा समाज के बालक एवं बालिकाओं जो हाई स्कूल पढ़ने वाले को 10 हजार रूपये एवं इण्टर के छात्र/छात्राओं को 20 हजार एवं बीए के छात्रो को 30 हजार रूपये। जिसकी आय दो लाख से कम हो। बच्चो को धनराशि दिया जायेगा। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है। गरीब एवं असहाय निषाद समाज के लोगो को बिना किसी गारण्टी के आधार कार्ड के आधार पर 02 लाख रूपये तक का के0सी0सी0 04 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर दिया जा रहा है जिससे मछुवारा समाज के लोग लेकर अपना व्यवसाय कर सकते है।




