
सैदपुर (गाजीपुर)। बरनवाल समाज के महिला विंग का होली मिलन समारोह गुरुवार की शाम नगर के बरनवाल धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं आपसी एकता का संदेश दिया। समाज के बेटियों द्वारा होली से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसे लोगों ने सराहा। कार्यक्रम की शुरूआत महाराज अहिबरन के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। महिला विंग की अध्यक्ष श्वेता बरनवाल ने संरक्षक अनीता बरनवाल को अबीर लगाकर होली का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। होली गीतों पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम पर जमकर तालियां बजी। महिलाओं ने भी होली पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। महामंत्री अंशू बरनवाल ने कहा कि होली ऐसा त्योहार है जिसे दिन लोग सबकुछ भूलकर एक-दूसरे को गले लगाते है। यह त्योहार हमें एकता का संदेश देता है। समारोह में नंदरानी बरनवाल, ज्योति बरनवाल, उर्मिला बरनवाल, रेनू बरनवाल आदि थे।




