Saturday, March 7, 2026

Top 5 This Week

spot_img

नये जिला क्षयरोग रोग अधिकारी ने कार्यभार संभाला

गाजीपुर। जिला क्षयरोग रोग अधिकारी के पद पर डॉक्टर रवि रंजन ने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद क्षय रोग विभाग के सभी कर्मचारियों ने पुष्प कुछ देकर उनका स्वागत किया। डा.रवि रंजन ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। नवागत जिला क्षयरोग रोग अधिकारी डॉ रवि रंजन ने बताया कि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं सीएमओ तथा उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के मानसा के अनुसार कार्य किया जाएगा। ताकि प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान को जिले में सफल बनाया जा सके। प्रधानमंत्री के टीवी मुक्त भारत का सपना साकार किया जा सके। इस मौके पर जिला क्षयरोग केंद्र के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर मिथिलेश कुमार सिंह, डीपीपीएमसी अनुराग कुमार पांडेय, ,संजय सिंह यादव, सुनील कुमार वर्मा, रवि प्रकाश सिंह, कमलेश कुमार, शशि शेखर, श्वेता सिंह, गौतम शिशु, वैक्टैश्व शर्मा, अवधेश गुप्ता एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popular Articles