
रेवतीपुर (गाजीपुर)। सुहवल थाना क्षेत्र ताड़ीघाट में शनिवार को तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने एक कूलर फैक्ट्री पर छापा मारकर राज्य कर विभाग ( सेल टैक्स) का दस लाख रुपये कर ना जमा करने पर फैक्ट्री के संचालक संतोष सिंह को हिरासत में ले किया है। इस कार्रवाई में तहसील प्रशासन ने खडी चार पहिया वाहन को भी जब्त कर वाहन और संचालक को अपने साथ लेते गये। इस कार्रवाई के बाद सेल टैक्स के बकाएदारों में हडकंम्प मचा हुआ है। अधिकारियों ने ऐसे लोगों को सख्त हिदायत दिया है कि राज्य कर या किसी भी तरह का सरकारी बकाया समय से भुगतान न करने पर सम्बन्धित के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि ताडीघाट में एक कूलर फैक्ट्री है,जिसके संचालक संतोष सिंह पर राज्य कर ( सेल टैक्स) का करीब सात लाख का बकाया था,जो बढकर करीब दस लाख हो गया था। उन्होंने बताया कि तहसील प्रशासन ने कई बार फैक्ट्री के संचालक को नोटिस भी जारी किया गया था,लेकिन निर्धारित समय के बाद भी बकाया कर जमा नहीं किया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार जीतेंद्र कुमार, क्षेत्रीय अमीन प्रभात आदि मौजूद रहे।




