Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

दिनदहाड़े गोली मारकर दो युवकों की हत्या

सैदपुर (गाजीपुर)। खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव के मलहिया बगीचे के पास शुक्रवार की सुबह साढ़े 11 बजे दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि बगीचे में दो युवक मृत पड़े हैं। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने इसकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सैदपुर और खानपुर थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गयी। पुलिस को मौके से पिस्टल का तीन खोखा मिला। जानकारी के अनुसार चिलौना कला गांव निवासी अमन चौहान(18) पुत्र जय प्रकाश चौहान और अनुराग सिंह उर्फ धोनी (21)पुत्र संजय सिंह गांव में ही थे। शुक्रवार की सुबह दो बाइक से दो युवक उनके गांव पहुंचे और दोनों को अपने साथ लेकर चले गए। बताते है कि कुछ देर बाद लोगों ने मलहिया बगीचे में कई राउंड गोली चलने की आवाज ग्रामीणों ने सुनी तो दौड़कर वहां पहुंचे।

मौके पर देखा कि दो युवकों के सिर में गोली लगी है। दोनों मृत पड़े है। दोनों युवकों की पहचान अमन चौहान और अनुराग चौहान के रुप में हुई। वहीं उनको बाइक पर बैठा कर लाने वाले युवक बाइक सहित फरार थे। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक मौके से ऊंचौरी बाजार की तरफ बाइक से भाग निकले। घटना की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को एंबुलेंस में रखवा दिया। गुस्साएं ग्रामीणों ने एंबुलेंस को रोककर शव नही जाने दिया। इसे लेकर पुलिस और ग्रामीणों में देर तक कहासुनी होती रही। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने एंबुलेंस को चारों तरफ से घेर लिया। दोनों युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। घटना की जानकारी होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल भी वहां पहुंच गये। पुलिस अधिकारी के आश्वासन के घंटों बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद ,सीओ सैदपुर अनिल कुमार मौके पर पहुंचे । हत्या की वारदात के बाद पुलिस मौके पर जांच कर रही है। एसपी डॉ. ईरज राजा का कहना है कि । कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।दोनों युवक अपने जानने वाले युवकों के साथ आये थे। घटना की जांच की जा रही है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगा दी गयी है।जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

Popular Articles