
गाजीपुर। बिरनों व मरदह थाना पुलिस टीम ने मीरपुर नहर किनारे शुक्रवार की भोर मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय शातिर पशु चोर को गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा तथा एक खोखा बरामद किया। मटेहूं चौरी प्रभारी सत्येंद्र कुमार यादव को मुखबिर से पशु चोरों की सूचना मिली। इस सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दो पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आयी। पूंछताछ में दोनों ने बताया कि बिरनो थाना के ग्राम मीरपुर नहर किनारे खाली जमीन में खड़ी मैजिक में दो भैस रखा गया है। निशानदेही पर पुलिस टीम वहां पहुंची और मैजिक पर लदा दो चोरी की भैंस बरामद कर लिया। इसी बीच मरदह थाना के सरार हैदरगंज निवासी तस्कर निजामुद्दीन अहमद उर्फ मप्पू ने पुलिस को धक्का देकर भागा और मैजिक के दरवाजे के पास सीट के नीचे से तमंचा निकालकर पुलिस पर फायर करने लगा। पुलिस अपने को बचाती हुई जवाबी फायरिंग किया। गोली बदमाश के बांयें पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी बिरनों भेजा गया। मौके से एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया पशु तस्कर के ऊपर विभिन्न थाने में बारह मुकदमें दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बिरनों थानाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार, भड़सर चौकी प्रभारी राकेश कुमार शर्मा, तथा उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव शामिल रहे।




