Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

आरपीएफ ने चोरी के सामान के साथ एक को पकड़ा

गाजीपुर। गाजीपुर सिटी आरपीएफ टीम ने पुराने माल गोदाम साइड के पास एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से रेलवे टीटी का प्रयोग किए जाने वाला ईएफटीबुक, टैबलेट व काला कोट बरामद किया है। बताया जाता है कि 20 मार्च को गाड़ी संख्या 01431 पुणे गाजीपुर होली स्पेशल ट्रेन रात्रि 00/25 बजे गाजीपुर स्टेशन आई थी। जिसमें ऑन ड्यूटी टीटी राहुल कुमार वाराणसी इस गाड़ी के एसी कोच में मौजूद थे। देर रात उनका बैग चोरी हो गया। जिसमें सारा सामान पड़ा था। एक काला कोट था। इस सूचना पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस रामकृष्णन निर्देशन में आरपीएफ प्रभारी अमित कुमार राय ने उपनिरीक्षक कमलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक जयशंकर दुबे, हेड कांस्टेबल हरेंद्र राव, हेड कांस्टेबल कृष्ण गोपाल शुक्ला, कांस्टेबल दुष्यंत सिंह को चोरी का सामान बरामद करने के लिए टीम गठित किया। मुखबिर से सूचना मिली की टीटी का चोरी गया सामान लेकर एक युवक पुराना मालगोदाम की तरफ जा रहा है। इस सूचना आरपीएफ टीम वहां पहुंची । पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया । तलाशी लेने पर टीटी राहूल का सारा सामान बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम नोनहरा थाना के सम्मनपुर निवासी कमलेश कुमार बताया। अमित राय ने बताया कि उक्त ईएफटी का प्रयोग टीटी ट्रैन में एक्सेस फेयर टिकट बनाने में प्रयोग किया जाता है। इसका गलत प्रयोग कर रेलवे को कई लाख का नुकसान होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Popular Articles