Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पिकअप पर लदा आठ गौ-वंश बरामद

कठवामोड़ (गाजीपुर)। नोनहरा पुलिस ने गुरवार को चक आजम के पास पिकअप से वध के लिए ले जाये जा रहे आठ गोवंश बरामद किया है। पुलिस ने दो तस्करों को एक तमंचा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक शिवराज सिह यादव व उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह हमराहियों के साथ ग्राम चक आजम के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप तेज गति से आ रही थी। पुलिस कर्मियों ने चालक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चालक पिकअप की गति बढ़ाकर भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने पीछाकर गाड़ी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पिकअप में आठ राशि गो-वंश बरामद हुआ। यह गौ-वंश वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अपना नाम सहेडी गांव निवासी आशीष कन्नौजिया तथा मनीष गौड़ बताया।पकड़े गये दोनों के ऊपर दो दो मुकदमें दर्ज है।

Popular Articles