
गाजीपुर। सदर ब्लाक सभागार में गुरुवार को भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि सदर राजदेव यादव ,पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि घूरा सिंह ग्राम प्रधानों के साथ केट काटकर एमएलसी के लंबी आयु की कामना की गयी। इसके बाद मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर बीडीओ रामकृपाल यादव, प्रधानगण संजय यादव, मोहन यादव,राजेश यादव, जनार्दन यादव,भयंकर यादव, अच्छे यादव,दरोगा यादव, एकाउंटेंट संपत, कमलेश सिंह, अनिल सिंह, मिंटू राय, मिंकू सिंह आदि रहे।

उधर एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक ने उनके जन्मदिन पर जिला अस्पताल में दो सौ असहाय मरीजों को फल व बिस्कुट वितरित कर मनाया और मरीजों के जल्द ठीक होने की भगवान से प्रार्थना की गई। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आनंद मिश्रा ,पंकज राय चिंटू, प्रदीप राय, अंजनी सिंह, अनुपम तिवारी, साकेत सिंह, कुंवर वीरेंद्र सिंह आदि रहे।




