Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ

जमानियां (गाजीपुर)। हिंदू पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना  के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह एवं मुख्य अतिथि मन्नू सिंह ने माँ सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। मन्नू सिंह ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी और अपने जीवन को सार्थक बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छात्राएं राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से सामुदायिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में भागीदारी कर अपने व्यक्तित्व को बहुआयामी बना सकती हैं। इससे उन्हें हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में मदद मिलेगी। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने छात्र- छात्राओं को भी बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अभिषेक तिवारी ने बताया कि यह विशेष शिविर 19 मार्च  से 25 मार्च तक चलेगा। शिविर के अंतर्गत ग्राम स्वच्छता, वित्तीय साक्षरता, नशा मुक्ति, मतदाता जागरूकता रैली, टीकाकरण, वृक्षारोपण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में आईक्यूएसी प्रभारी डॉ.अरुण कुमार, डॉ संजय कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिषेक तिवारी ने प्रस्तुत किया।

Popular Articles