Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल

गाजीपुर। बरेसर एवं करीमुद्दीनपुर पुलिस टीम ने बुधवार की रात सिपाह पुलिया के पास मुठभेड़ में पचीस हजार रुपये का इनामियां बदमाश घायल हो गया। उसके बाये पैर में गोली लगी है। पुलिस उसके कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस का खोखा बरामद किया है। बरेसर थानाध्यक्ष संतोष पाठक हमराहियो के साथ बुधवार की देर रात अलावलपुर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वायरलेस से सूचना मिली कि करीमुद्दीनपुर थाना प्रभारी विरेन्द्र कुमार बरवार बाइक सवार एक बदमाश का पीछा कर रहे हैं। बदमाश कामुपुर अंडरपास होते हुए बाराचवर के रास्ते जहूराबाद की तरफ भाग रहा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष पाठक चेकिंग छोड़कर जहूराबाद की ओर निकल गये। सिपाह पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि एक बाइक सवार बदमाश तेज गति से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह बाइक घुमाकर भागना चाहा। बाइक से फिसलकर गिर पड़ा। इसके बाद वह बाइक की ओट लेकर पुलिस टीम पर फायर कने लगा।पुलिस ने अपना बचाव करते हुए गोली चलाया। गोली बदमाश के बाये पैर में लगी। गोली लगते ही वह गिर पड़ा। पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गंधपा गांव निवासी महावीर यादव बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व एक कारतूस का खोखा बरामद किया। उसके ऊपर पांच मुकदमें दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय तथा उपनिरीक्षक बालमुकुन्द दूबे शामिल रहे।

Popular Articles