
रेवतीपुर (गाजीपुर)। सुहवल थाना क्षेत्र के बेमुआं गांव में दबंगो ने बुधवार को करीब तीस साल पहले ग्रामीणों को आवागमन के लिए बेमुआ ग्राम सभा से लाखों रुपये की लागत से बना चकरोड और उसपर लगाए गये खडंजे को ट्रैक्टर से जोत दिया। इतना ही नहीं दबंगो ने खडंजे पर बिछाई ईंट को वह अपने घर लेकर चले गये। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया,और मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान सीमा पांडेय को दी। प्रधान ने इसकी सूचना डायल 112 और थाना को दिया।सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी ।ग्रामीणों पुलिस से मांग किया कि जल्द दबंगो के खिलाफ कार्रवाई की जाए।अन्यथा लोग धरना-प्रदर्शन को विवश होगें।पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया,और आरोपित की तलाश में छापेमारी किया. दबंग आरोपी घर छोड़ फरार है। चकरोड पर बिछाए गये ईंट को उखाडने और मुख्य मार्ग को ट्रैक्टर से जोतने के मामलें में सचिव जितेंद्र यादव ने थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। ग्राम प्रधान सीमा पांडेय और सचिव जितेंद्र यादव ने बताया कि करीब तीस साल पहले गाँव के उत्तर दिशा में पोखरे से लेकर पड़ोसी गाँव पटखौलियां सीमा पर करीब पांच सौ मीटर लंम्बा चकरोड बनाने के साथ ही उसपर ईंट बिछाया गया था,ताकि ग्रामीणों को आवागमन में सहुलियत रहे।जिसे बेमुआं के ही दबंग किस्म में एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर से जोत दिया।खंड विकास अधिकारी जलालुद्दीन ने बताया कि मामलें की जानकारी मिली है,जो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होने बताया कि सचिव को मौके पर भेंजा गया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी ।प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि मामलें में तहरीर मिली है,जिसके आधार पर छानबीन के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।




