Sunday, March 16, 2025

Top 5 This Week

spot_img

लंबे इंतजार के बाद ओमप्रकाश राय के नाम की घोषणा

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने जिला चुनाव अधिकारी राज्य सभा सांसद गीता शाक्य की अनुपस्थिति में टेलीफ़ोन पर वार्ता कर जिलाध्यक्ष पद पर जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय रेवतीपुर के नाम की घोषणा किया। कार्यकर्ताओं से भरे सभा कक्ष में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से हर हर महादेव के नारे के साथ नये जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि संगठन के बहुत पुराने कार्यकर्ता को जिले का नेतृत्व सौंप कर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया है।

उन्होंने कहा कि मै भरोसे और विश्वास के साथ कह सकता हूं कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संगठन हितों के हर चुनौती पर खरे उतरेंगे। ओमप्रकाश राय ने कहा कि मै संगठन का एक समर्पित कार्यकर्ता और सेवक रहा हूं और हर कार्यकर्ता संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अपने महामनिषीयों एवं नेतृत्व वर्ग को प्रणाम करते हुए संगठन निष्ठा पर कार्यकर्ताओं के सम्मान और मातृभूमि को परमवैभव पर स्थापित करने के लिए काम करूंगा।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने जिला संगठन के सभी नेतृत्वकर्ताओं मनोज सिन्हा,कलराज मिश्र, महेन्द्र नाथ पांडेय आदि संगठन के वरिष्ठ एवं नेतृत्व वर्ग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने के संकल्प को दोहराया। इसके बाद ओमप्रकाश राय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ लंका स्थित अंबेडकर पार्क में पहुंचकर डा. भीमराव अंबेड़कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां से मिश्रबाजार तिराहे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल,

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, विजय शंकर राय, पारसनाथ राय, सरिता अग्रवाल, कालीचरन राजभर, सुनीता सिंह,नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व प्रमुख शशिपाल सिह घुरा,जय प्रकाश गुप्ता, रामराज बनवासी, राजेश राजभर, दयाशंकर पांडेय, श्याम राज तिवारी ओमप्रकाश राम संकठा प्रसाद मिश्रा, अच्छे लाल गुप्ता, शशिकांत शर्मा,शैलेश राम, अनिल यादव, सुरेश बिन्द, संपूर्णानंद उपाध्याय, विनोद अग्रवाल,संतोष जायसवाल, संतोष चौहान, अविनाश सिंह, जितेंद्र नाथ पांडेय,शिव जी गुप्ता, उत्कर्ष राय, कार्तिक गुप्ता, विष्णु प्रताप सिंह, साधना राय, लालसा भारद्वाज, माया सिंह रेलवे बोर्ड के पूर्व सलाहकार सुरेश चंद्र श्रीवास्तव सहित सभी मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ,कनिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दिया।

…इनसेट…

गाजीपुर।लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रविवार को भाजपा जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई। गाजीपुर से ओमप्रकाश राय को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनके नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं के साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश राय के परिवार और उनके गांव रेवतीपुर के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। ओमप्रकाश राय का भाजपा से पुराना रिश्ता है।

Popular Articles