उल्लास के साथ निकाली गई चित्रगुप्त जी की‌ शोभायात्रा

 उल्लास के साथ निकाली गई चित्रगुप्त जी की‌ शोभायात्रा

—यात्रा में शामिल रही समाज के महापुरुषों की झांकियां

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में उर्दू बाजार स्थित अजय कुमार श्रीवास्तव के आवास से भगवान श्री चित्रगुप्त जी की‌ शोभायात्रा महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विधिवत पूजन अर्चन के पश्चात निकाली गई। गाजे-बाजे, हाथी-घोड़ा, ध्वज पताकाओं से सुसज्जित शोभायात्रा में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के अलावा समाज के महापुरुष डा. राजेंद्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, डा. सुभाषचंद्र बोस, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, मुंशी प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, शहीद खुदीराम बोस, गणेश शंकर विद्यार्थी, डा. सम्पूर्णानंद, स्वामी विवेकानंद जी की झांकी भी शामिल थी।
शोभायात्रा में समाज के नौजवान जय चित्रांश का झंडा लेकर बड़े उत्साह के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त जी का जयकारा लगाते और आतिशबाजी करते चल रहे थे। उर्दूबाजार से आरंभ हुई शोभायात्रा चीतनाथ, टाउनहाल, लाल दरवाजा, मिश्रबाजार, महुआबाग होते हुए चित्रगुप्त मंदिर ददरीघाट पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में अजय कुमार श्रीवास्तव, सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, पियूष श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, रविन्द्र श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, विपिन बिहारी वर्मा, प्रभात श्रीवास्तव, अमर सिंह राठौर, राजेश कुमार श्रीवास्तव, पप्पू लाल श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव, विपिन कुमार डब्बू, गौरव श्रीवास्तव, कमल प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, लालजी श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अरुण सहाय, नितेश श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, सुभांषु श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, हर्ष श्रीवास्तव, प्रियांशु श्रीवास्तव, आर्यन श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, गुड्डू श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव आदि शामिल थे। अंत में संयोजक अजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं चित्रांश बंधुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page