गाजीपुर। भारतीय मजदूर संघ के संगठन विस्तार के लिए बैठक सिटी रेलवे स्टेशन के मंदिर परिसर में किया गया। यह बैठक जिला अध्यक्ष वाल्मीकि शर्मा की अध्यक्षता एवं दीपक राय, यूपी राय एवं उपाध्यक्ष चंद्र मोहन उपाध्याय की देखरेख में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में आशा बहनों के लिए जिला इकाई आशा कार्यकत्री, भारतीय मजदूर संगठन का गठन किया गया। जिसमें आशा बहनों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए सोना देवी, उपाध्यक्ष छाया राय, मंत्री प्रतिमा सरोज, सहायक मंत्री मनमतीया देवी, कोषाध्यक्ष पूनम खरवार एवं संगठन मंत्री मनोरमा देवी का चुनाव किया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों के माल्यार्पण के पश्चात कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र राय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।