
गाजीपुर। अपराध निरोधक समिति लखनऊ चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला अपराध निरोधक समिति गाजीपुर के सचिव अभिषेक कुमार के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति, इस वर्ष भी जिला जेल में निरुद्ध महिला बंदियों व उनके साथ रह रहे बच्चों को होली का उपहार प्रदान कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। होली का त्योहार रंगों का त्योहार है, बाल मन में इस त्यौहार को लेकर बड़ा उमंग और जोश जुनून रहता है, लेकिन किसी कारणवश समाज के अंग के ये लोग, जेल में निरुद्ध हैं। जेलर ने कहा कि समिति कैदियों के सुख-दुख में हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहती है। करोना काल में भी इनका सहयोग कैदियों एवम् बंदी रक्षकों के प्रति अत्यन्त सराहनीय रहा है। जिला कारागार में कुल 666 बंदी है। जिसमें 575 पुरुष, महिला 33, अल्पवयस्क 58 हैं ।महिला बंदीयों के साथ 6 बच्चे निरुद्ध हैं। सुबह नाश्ते में दलिया, चाय, दोपहर भोजन में रोटी,चावल उर्द राजमा की दाल सब्जी आलू पालक बैगन की सब्जी, साम को भोजन में रोटी, चावल, अरहर दाल, आलू पत्ता गोभी की सब्जी दी जाएगी।




