सेवानिवृत्त कर्मचारी को दी गई विदाई

 सेवानिवृत्त कर्मचारी को दी गई विदाई

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ पशुपालन विभाग द्वारा सेवानिवृत्त सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को पशु चिकित्सालय सदर पर किया गया। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारी राधेश्याम सिंह विदाई दी गई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने उनके दीर्घायु होने की कामना की।
उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से अपील किया कि राधेश्याम सिंह के समस्त देयक का भुगतान अतिशीघ्र कर दिया जाय। इस पर विशिष्ट अतिथि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने संगठन के समस्त पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि श्री सिंह के समस्त देयको का भुगतान एक सप्ताह के अंदर कर दिया जाएगा सेवानिवृत्त कर्मचारी को संगठन के सभी सदस्य व पदाधिकारियों एवं अधिकारियों ने माल्यार्पण कर बधाई व शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर संघर्ष समिति के चेयरमैन बालेंद्र त्रिपाठी, अभय सिंह, राजेश यादव, राजेंद्र प्रसाद, विंध्यवासिनी गौतम, जितेंद्र सिंह, गामा सिंह यादव, गणेश प्रसाद, गोवर्धन प्रसाद, घनश्याम सिंह, आशुतोष, सामू यादव, दीनानाथ तिवारी, रमाकांत यादव, मोहित यादव, शिवपूजन, राजेंद्र यादव, दीपक पटेल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ओमप्रकाश यादव तथा संचालन अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page