नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया

 नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया

—भाजपा नगर कार्यालय पर आयोजित हुआ स्वागत समारोह

गाजीपुर। भाजपा नगर कार्यालय पर रविवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सपना सिंह को अंगवस्त्रम् एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया। खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के रूप में आपको जिले के विकास की जिम्मेदारी जनता ने दिया है। मुझे आशा ही नहीं, पूरा विश्वास है कि आप उसे पूरा करेंगी।

अपने स्वागत से अभिभूत मुख्य अतिथि के जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं ने जो आशा और विश्वास के साथ मुझे जीत दिलाई है, उसकी मैं पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगी। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय कहा कि संगठन के किसी भी कार्यकर्ता का किसी संवैधानिक पद पर निर्वाचित होने के उपरांत संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह का आयोजन कर उस निर्वाचित कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाने के लिए ये बहुत ही सराहनीय कदम है। नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन, वरिष्ठ नेता विनोद अग्रवाल ने सपना सिंह को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर जिस प्रकार भाजपा ने विजय हासिल की है, इससे आने वाले 2022 के चुनाव में यह स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार 2017 में प्राप्त सीटों से भी ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी।

स्वागत करने वालों में व्यास मुनि राय, अमरनाथ दुबे, प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य सुनील सिंह, दुर्गा प्रसाद जायसवाल, निर्गुण दास केशरी, महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष माया सिंह, गुलाम कादिर राइनी, संतोष जायसवाल, अर्जुन सेठ, समरेंद्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष नंदू कुशवाहा, श्याम चौधरी, नीरज कुमार मानू, अभिनव सिंह, अर्चना भट्ट, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, नगर मंत्री निखिल राय, सूर्य प्रकाश यादव, रेणु गुप्ता, बुच्ची बिंद, नगर कोषाध्यक्ष राकेश कुमार जायसवाल, सभासद अशोक मौर्या, दिग्विजय पासवान, संजय कुमार, कमलेश बिंद, रूपक तिवारी, कमलेश श्रीवास्तव, कुंवर बहादुर सिंह, संजय कटियार, सोमेश मोहन राय, अजय राय दारा, अनिल वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, हरिलाल गुप्ता, सुशील वर्मा, संजय राम, विनोद कुशवाहा, हर्षित सिंह, सीमा जयसवाल, अजय गुप्ता आदि शामिल रहे। अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष/जिला कार्यसमिति सदस्य रासबिहारी राय ने किया।

You cannot copy content of this page