Friday, July 3, 2026

Top 5 This Week

spot_img

एसडीएम ने 13 ओवरलोड ट्रक पकडा

रेवतीपुर (गाजीपुर)। एसडीएम अभिषेक कुमार ने लाल बालू का अवैध कारोबार और इसके ओवरलोडिंग में लिप्त लोगों के खिलाफ ताडीघाट- बारा हाईवे और गाजीपुर जमानियां सैयदराजा मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान से बालू माफियाओं में हडकंम्प मच गया। एसडीएम ने सुहवल और जमानियां में चलाए अभियान के दौरान 13 ओवरलोड लाल बालू लदे ट्रक और टेलर पकडकर सीजकर थानें को  सुपुर्द कर दिया। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान समाप्त होने और अधिकारियों के जाने के बाद वाहन चालकों ने राहत महसूस किया । एसडीएम अभिषेक ने चेकिंग अभियान के दौरान जो बालू लदे ट्रक ट्रेलर पकडा है।इसकी पूरी रिपोर्ट डीएम,एआरटीओ को प्रेषित कर,खनन विभाग को भी इसकी सूचना दे दी है। उन्हने कहा कि पकडे गये 13 ट्रक,ट्रेलरों पर करीब 12 हजार फीट से अधिक बालू लदे थे।जिसकी बाजारू कीमत पांच लाख से अधिक बताई जा रही है।अभियान के दौरान आठ बालू लदे ट्रेलर सुहवल थाना और पांच बालू लदे ओवरलोड ट्रक जमानियां कोतवाली में‌ सीज किए गये है। एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि बिहार से होकर आने वाले बालू लदे ओवरलोड और बिना परमिट के वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया,जिसमें 13 बालू लदे ओवरलोड ट्रक ,ट्रेलर पकडे गये।जिन्हें सीजकर कार्यवाई की गई। उन्होने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Popular Articles