Friday, July 3, 2026

Top 5 This Week

spot_img

स्वामी सहजानंद में बीएड परीक्षा में पकडे़ गये 11परीक्षार्थी

गाजीपुर।स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीएड की परीक्षा 17 फरवरी को प्रथम सेमेस्टर के बाल्यावस्था तथा विकास प्रश्नपत्र की परीक्षा में कुल 606 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे जबकि 11 परीक्षार्थियों को आंतरिक उड़ाकादल ने परीक्षा में नकल सामग्री के साथ नकल करते पकड़ लिया। परीक्षा प्रभारी डॉ. रामधारी राम ने बताया कि इन 11 परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया गया है।ज्ञातव्य है कि स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज को विश्वविद्यालय द्वारा 8 महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्राचार्य प्रो. वीके राय के नेतृत्व में महाविद्यालय नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण परीक्षा संचालन के लिए कृतसंकल्पित है। परीक्षार्थियों को उनके महाविद्यालय द्वारा अभिप्रमाणित प्रवेश पत्र तथा एक अतिरिक्त परिचय पत्र जैसे- आधार, पैन आदि दिखाने पर ही उन्हें परीक्षा हेतु प्रवेश करने की अनुमति दी जाती है.। इसके अतिरिक्त उन्हें स्मार्ट वाच, किसी प्रकार के डिजिटल डिवाइस तथा बैग आदि लेकर अंदर जाने की अनुमति नहीं है। प्राचार्य ने बताया की परीक्षा संचालन समिति में डॉ. रामधारी राम, डॉ. कृष्णानंद चतुर्वेदी, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. सतीश पाण्डेय, डॉ. देव प्रकाश राय, डॉ. अवधेश पाण्डेय, डॉ. वी के ओझा, डॉ. विशाल सिंह तथा नित्यानंद राय शामिल हैं। प्राचार्य प्रो. डॉ. वीके राय ने बताया कि महाविद्यालय को विश्वविद्यालय द्वारा बार -बार परीक्षा-केंद्र बनाए जाने से महाविद्यालय में पठन-पाठन के संचालन में गतिरोध पैदा होता है। नई शिक्षा नीति के प्राविधानों के अनुरूप सेमेस्टर के मध्य प्रत्येक कक्षा के लिए 90 दिनों की कक्षाएं चलनी अनिवार्य हैं जो बार बार अन्य महाविद्यालयों की परीक्षाएं आयोजित होने से नही हो पाता है।

Popular Articles