
गाजीपुर। दुल्लहपुर पुलिस ने मंसड़ी पुलिया से बाइक सवार दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 किलो चार सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की कीमत करीब ढ़ाई लाख रूपये बताया जाता है। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह,उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गुरुवार की रात संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान मसंडी पुलिया के पास बाइक सवार दो युवकों को रोका। एक युवक के पास से रखा झोले की तलाशी लेने पर 18 किलो चार सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गये युवकों ने अपना नाम मुहम्मदाबाद के हुसेपुर गांव निवासी संजय राजभर तथा प्रधान की बरेजी निवासी हिमांशू प्रधान बताया। पकडे गये तस्करों ने पुलिस को बताया कि गांजा को हम बेचने जा रहे थे। जो भी फायदा होता है उसे अपस में बांट लेते हैं।




