Saturday, July 4, 2026

Top 5 This Week

spot_img

फसलों के नुकसान का आंकलन करने पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारी

रेवतीपुर (गाजीपुर)। एक दिन पूर्व डेढगावां गाँव के समीप ताडीघाट रजवाहा के ओवर- फ्लो होने से फसलों को हुए नुकसान और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने चार सदस्यीय अवर अभियंताओं की एक टीम गठित कर नुकसान के आंकलन की‌ रिपोर्ट 24 घंटे में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ।अधिशासी अभियंता के निर्देश के बाद चार सदस्यीय अवर अभियंताओ की टीम डेढगावां गाँव पहुंची। ताडीघाट रजवाहा से पैदल दोनों तरफ हुए फसलों के नुकसान का जायजा लिया। मौके पर अधिकारियों के आने की सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये।ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से उनके फसलों आदि के हुए नुकसान के क्षतिपूर्ति की मांग किया। जिसपर टीम ने लोगों को आश्वासन दिया कि इसकी पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। किसानों का कहना कि रजवाहा में बेवजह पानी न छोडा जाए।ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि रजवाहा के दोनों तरफ उसकी पटरियों, भीटे की ऊंचाई बढाई जाए,ताकि रजवाहा के ओवर- फ्लो होने पर उसका पानी खेतों में न जाने पाए और रजवाहा भी टूटने से बच सके। मालूम हो कि शुक्रवार को सिंचाई विभाग की लापरवाही से रजवाहा में क्षमता से अधिक पानी छोड देने से डेढगावां गाँव के पास ओवर- फ्लो होने से दर्जनों किसानों की 50 वीघे से अधिक की विभिन्न फसलें जलमग्न हो गई थी। इस अवसर पर अवर अभियंता आर एन कुमार,पंकज कुमार गुप्ता,शिशुपाल,रविकांत,अक्षय राय दुर्गेश,हरिपाल राय,गिरजा,लल्लन यादव,सूरज राजभर, शिव प्रकाश राय,आलोक यादव,राजेश,ओम नारायण, संजीव राय आदि मौजूद रहे।

Popular Articles