
भांवरकोल (गाजीपुर)। ब्लाक के पंचायत सहायक कल्याण समिति के कार्यकारिणी का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मती से अध्यक्ष शुभम राय (गोंडी खास ), वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोलू खरवार (मनिया), उपाध्यक्ष शालिनी राय (खैराबारी), मंत्री वंश नारायण यादव एवं प्रियंका भारती, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, संगठन मंत्री मन्नू चौधरी एवं रागिनी रावत, मीडिया प्रभारी रोशन कुमार बनाये गये। सभी निर्वाचित सदस्यों को अपने पदीय दायित्वों का शपथ दिलाया गया। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी कमलेश यादव ग्राम पंचायत अधिकारी बृजेश कुमार , शशिकांत कुमार एवं पंचायत सहायक संघ के जिला अध्यक्ष भीम प्रजापति, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हंसराज यादव एवं मंत्री पंकज यादव एवं ब्लॉक भांवरकोल के सभी पंचायत सहायक उपस्तिथ रहे।
