Wednesday, February 12, 2025

Top 5 This Week

spot_img

जयप्रकाश सिंह अध्यक्ष और दीपक बने महामंत्री

ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश परिवार कल्याण सांख्यिकी सेवा संघ का वार्षिक चुनाव सीएमओ कार्यालय सभागार में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से जयप्रकाश सिंह को अध्यक्ष और दीपक सिंह को महामंत्री पद के लिए नामित किया गया। जिसे सभी कर्मचारियों ने अपना समर्थन दिया। इसके बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। सांख्यिकी सेवा संघ जो पिछले कई सालों से संचालित हो रहा था। लेकिन पिछले काफी दिनों से सदस्यों की कमी के कारण उदय भान सिंह के देखरेख में धीमी गति से चल रहा था। लेकिन शासन द्वारा जिले में करीब 16 शोध अधिकारी की नियुक्ति होने के बाद संगठन फिर से सक्रिय हो गया है।

चुनावी प्रक्रिया में एनएचएम प्रभारी डॉ मनोज सिंह, डॉ जेएन सिंह, डॉ शिशिर शैलेश के साथ ही अन्य लोग भी मौजूद रहे। चुनावी प्रक्रिया में पूजा सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,अनुराग रघुवंशी उपाध्यक्ष ,मुनाजिर संयुक्त मंत्री ,योगेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष और वैभव कुमार कोऑडिटर पद पर मनोनीत किया गये। वहीं उदय भान सिंह और निरंजन प्रसाद चौधरी संरक्षक के रूप में संगठन के लिए कार्य करते रहेंगे। सभी नये पदाधिकारी को एसीएमओ डॉ जेएन सिंह ने सभी को प्रमाण पत्र दिया।  संचालन आलोक राय ने किया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने सभी का आभार जताया । कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, कुष्ठ रोग प्रभारी डॉ रामकुमार, राघवेंद्र सिंह, रवि शंकर, इशांक श्रीवास्तव के साथ ही अन्य स्वास्थ कर्मी भी मौजूद रहे।

Popular Articles