गाजीपुर। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा से मिलकर दीपक शर्मा द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित ,अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी करने पर रोष जताते हुए उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की मांग किया है। इस अवसर पर विधायक डा. विरेन्द्र यादव ने कहा कि दीपक शर्मा इसी जिले का रहने वाला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऊपर की गयी अमर्यादित टिप्पणी से कार्यकर्ताओ में गहरा रोष है। विधायक ने कहा कि दीपक शर्मा की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को विवश होगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष डा नन्हकू यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, निजामुद्दीन खां,कैलाश यादव, अनिल यादव, कमला यादव, द्वारिका यादव आदि शामिल थे।