मनीश्वर सिंह यादव बने जिला उपाध्यक्ष

 मनीश्वर सिंह यादव बने जिला उपाध्यक्ष

गाजीपुर। मनीश्वर सिंह यादव को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह मनोनयन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा की संतुष्टि से एवं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष विनोद पाल धनगर की स्वीकृति से हुआ है। मनीश्वर सिंह को मुलायम सिंह ब्रिगेड का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनका कहना है कि श्री यादव के मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी। मनीश्वर सिंह यादव ने कहा कि पार्टी ने मुझपर भरोसा जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका मैं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करुंगा। मेरा एक ही संकल्प होगा, पार्टी से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर इसे मजबूत बनाना। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की गलत नीतियों को अच्छी तरह से समझ चुकी है और सपा की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को नकारते हुए सपा का साथ देकर इसकी सरकार बनाने का काम करेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page