अहिंसक लड़ाई में कांग्रेस अन्नदाता को जीताकर रहेगीःसुनील राम

 अहिंसक लड़ाई में कांग्रेस अन्नदाता को जीताकर रहेगीःसुनील राम

—लाठी-डंडा के बल पर लोगों की आवाज दबा रही सरकारेंःडा. मारकंडेय सिंह
—लखीमपुर की घटना को लेकर गरजे कांग्रेसी, किया धरना-प्रदर्शन

गाजीपुर। लखीमपुर में आंदोलन किसानों को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा द्वारा गाड़ी से रौंदने और किसान परिवार से मिलने जा रही प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किए जाने से कांग्रेसजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में नेताओं-कार्यकर्ताओं ने पुलिस आफिस के सामने धरना-प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सनील राम ने कहा कि तानाशाही योगी सरकार के अहंकारी मंत्री के पुत्र द्वारा लखीमपुर खीरी में किसानों के धरना प्रदर्शन के दौरा पांच किसानों को वाहन से रौंदकर उनकी हत्या कर दी गई। जानकारी होने पर कांग्रे की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी किसान परिवार से मिलने जा रही थीं तो पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें रोका गया और उनके साथ अभद्र व्यवहार कर कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रशासन की इस मनमानी को कांग्रेस किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं करेंगी। कहा कि मृतक किसान परिवार को आर्थिक मुआवजा दिया जाए और घायल किसानों को आर्थिक सहयोग किया जाए। तीन कृषि काले कानून को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। कहा कि न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में कांग्रेस पार्टी अन्नदाता को जीताकर रहेगी और योगी सरकार द्वारा पुलिस के बल पर आंदोलन को दबाने का जो कार्य किया जा रहा है, उसका कांग्रेस कार्यकर्ता ईंट से ईंट बजाने का कार्य करेंगे।

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जिला के प्रभारी डा. राहुल राजभर ने कहा गया कि तानाशाही योगी सरकार ने लोकतंत्र के मूल्यों को ध्वस्त कर दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि योगी और मोदी सरकार लोकतंत्र की आवाज को लाठी-डंडा के बल दबाने का काम कर रही है। सरकारों की इस मनमानी को कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेगी। अंत में राज्यपाल को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, रविकांत राय, पंकज दुबे, संटू जैदी, लाल साहब यादव, चंद्रिका सिंह, कुसुम तिवारी, सतीश उपाध्याय, राजीव कुमार सिंह, शमशाद अहमद, राघवेंद्र कुमार, हिमांशु श्रीवास्तव, विद्याधर पांडेय, आलोक कुमार यादव, ज्ञान प्रकाश सिंह, शेषनाथ दुबे, महेंद्र सिंह, हरिवंश चौहान, अनिल चौहान, लल्लन चौहान, अदालत यादव, मुन्ना शर्मा, अक्षय, संजीत सिंह यादव, रामदुलार चौहान, दिव्यांशु पांडेय, अब्दुल हामिद अहमद, अजय राजभर, इरफान अहमद, रामनगीना पांडेय, जावेद अहमद खान आदि उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page