आग लगने से तीस बीघा गेहूं की फसल राख

 आग लगने से तीस बीघा गेहूं की फसल राख

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना के रसूलपुर शाहपुर सिवान में शनिवार को आग लगने से करीब तीस बीघा खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचा फायर बिग्रेड ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार शाहपुर सिवान में सुबह अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण आग की लपटें बढ़ती गयी। आग की लपटें देख किसान दौड़कर किसी तरह आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई पास नहीं जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। किसानों ने इसकी सूचना अग्निशमन को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन के लोग तत्काल मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में करीब तीस बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गया। इस आग में शाहपुर निवासी किसान सतीराम यादव की दो बीघा,निर्मल यादव की दो बीघा, कृष्णा यादव ,गजाधर यादव,तूफानी यादव,बीरबल यादव,राजन यादव,कन्हैया यादव,मोती यादव का एक-एक बीघा तथा फुल्ली गांव निवासी ओमप्रकाश कुशवाहा ,भानु कुशवाहा सहित कई किसानों की करीब तीस बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई। जानकारी होने पर राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गयी। इसी बीच शेरपुर गांव के पूरब कुशी के सिवान में शाम को आग लग गई। इस आग में शेरपुर की किसान कलावती देवी की डेढ़ बीघा,और कुशी के किसान अवधेश चौबे,कामेश्वर चौबे,रितेश चौबे आदि किसानों की लगभग 10 बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग लगते ही गगांव के लोग मौके पर पहुंच गये और काफी प्रयास के बाद आग बुझाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page