सड़क किनारे युवक की मिली लाश

 सड़क किनारे युवक की मिली लाश

करंडा (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव के पास सड़क किनारे रविवार को एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि बेलसड़ी गांव के कुछ लोग सिवान में जा रहे थे कि सड़क किनारे बसवार के पास एक युवक का खून से लथपथ शव देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। शव मिलने की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गयी। प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामसमुझ नागर पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गये। काफी प्रयास के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की उम्र करीब 45 साल है। वह टी शर्ट और लोवर पहने हुए है। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है।

You cannot copy content of this page