सपा से दिनेश यादव ने किया नामांकन

 सपा से दिनेश यादव ने किया नामांकन

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दिनेश कुमार यादव रविवार को एसडीएम सदर के कक्ष में चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल किये। अरूण कुमार श्रीवास्तव, आमिर अली, डॉ समीर सिंह और अभिनव सिंह उनके प्रस्तावक थे ।विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि इस बार नगर पालिका के चुनाव में समाजवादी पार्टी का परचम फहरेगा।कहा कि नगर की जनता भाजपा से ऊब चुकी है। वह परिवर्तन के मूड में हैं। इस बार नगर में परिवर्तन की बयार चल रही है। पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज प्रदेश में नहीं रह गयी है। नामांकन करने के बाद दिनेश यादव ने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवार बनाकर हम पर जो भरोसा जताया है जनता के आशीर्वाद से उस भरोसे पर खरा उतरते हुए नगरपालिका परिषद गाजीपुर की सीट राष्ट्रीय नेतृत्व की झोली में डालकर पार्टी का झंडा बुलंद करने का काम करूंगा। यदि नगर की जनता हमें आशीर्वाद दिया तो शहर को एक आदर्श शहर बनाऊंगा। उनके नामांकन जुलूस में पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव, अशोक कुमार बिंद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, तहसीन अहमद, अशोक अग्रहरि,सिकंदर कन्नौजिया, राकेश यादव,बचनू यादव, नफीसा बेगम,आत्मा यादव, फिरोज जमाल आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page