लोकतंत्र की हत्या पर उतारू हैं भाजपाःअरविंद यादव

 लोकतंत्र की हत्या पर उतारू हैं भाजपाःअरविंद यादव

—सपा कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश महासचिव का स्वागत

गाजीपुर। पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव अरविंद यादव का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि अरविंद यादव के प्रदेश सचिव बनाए जाने से जनपद का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने उस मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस रजा के प्रति आभार जताया।
उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि अरविंद यादव पार्टी की कसौटी पर पूरी तरह से खरा उतरते हुए संगठन को और मजबूती देने का काम करेंगे। इनके मनोनयन से जनपद ही नहीं, पूरे प्रदेश में संगठन को एक नई ताकत और ऊर्जा मिलेगी। अपने स्वागत से अभिभूत अरविंद यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जिस तरह से सरकार से असहमति जताने वालों के खिलाफ सरकार दमनात्मक रवैया अपनाए हुए हैं, हम नौजवानों की जिम्मेदारी बढ़ गई हैं। पूरे देश में अघोषित आपातकाल जारी है, मोदी और योगी जी की तानाशाही नीतियों से देश-प्रदेश की जनता त्रस्त है। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या पर उतारू हैं। छात्र, नौजवान परेशान हैं, खाद्य और पेट्रो पदार्थो की कमरतोड़ मंहगाई से देश और प्रदेश की जनता खून के आंसू रो रही है, गरीबों का चुल्हा जलना मुश्किल हो गया है। कहा कि भाजपा राज में जुल्म की इंतहा हो गई है। सरकार के जुल्मों-सितम से छुटकारा पाने के लिए प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना जरूरी है। स्वागत समारोह में चौधरी लालता प्रसाद निषाद, सदानंद यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, परशुराम बिंद, बजरंगी यादव, विनोद पाल, दिनेश यादव, राकेश यादव, फौजदार यादव, अमित ठाकुर, अमित सिंह लालू, राजेंद्र यादव, राजेश यादव, मुकेश चौधरी, विभा पाल, रीना यादव, कमलाकांत यादव, आत्मा यादव, नन्हें, गोपाल यादव, प्रभुनाम राम, कन्हैया यादव, संतोष यादव, रामाशीष यादव, रमेश यादव आदि शामिल थे। संचालन लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने किया।

You cannot copy content of this page