पार्टी की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता

 पार्टी की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता

गाजीपुर। सदर विधानसभा लोहिया वाहिनी का कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को लोहिया भवन वंशीबाजार में आयोजित किया गया। इस मौके पर सदर विधानसभा के कर्मठ व जुझारू युवा नेता सत्येंद्र यादव ने कहा कि समय-समय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होना है। इससे कार्यकर्ताओं में जोश का संचार होता है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता और नेता बेरोजगारी, गरीबी और महिलाओं के प्रति शोषण के विरुद्ध सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आवाज बनते हैं और जनता के बीच जनसेवा की भावना से समाजसेवा करते हैं। कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी विधानसभा को देखते हुए जनता को पार्टी की रीतियों-नीतियों से अवगत कराने में जुट जाए। भाजपा सरकार की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध की आंधी चल रही है। हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं आम होती जा रही है। इससे आज जनता भय से साए जी रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, लोहिया वाहिनी के सदर विधानसभा अध्यक्ष राम भुवाल बिंद सहित तमाम सपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। अध्यक्षता लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर तथा संचालन लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष संदीप यादव ने किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%98%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9-762x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page