पुलिस ने पति-पत्नी और पुत्र को किया गिरफ्तार

 पुलिस ने पति-पत्नी और पुत्र को किया गिरफ्तार

This image has an empty alt attribute; its file name is 26-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A5%87%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A3-%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%B2%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8-%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%A8-649x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%9C%E0%A5%80-%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%9F%E0%A4%B0%E0%A4%BE-1024x878.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 14-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A4%AC%E0%A5%80%E0%A4%AE.jpg

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को दहेज हत्यारोपी पति-पत्नी और पुत्र को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशानदेही पर जिस दुपट्टा से फांसी लगाई गई थी, उसे बरामद किया। अभियुक्तों का चालान कर दिया।
मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे के निर्देशन में जिला पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी के तहत मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस आज क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी बीच सुबह करीब साढ़े सात बजे मुखबिर से सूचना मिली कि दहेज हत्या के आरोपी अपने घर पर मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस तत्काल क्षेत्र के करमचंदपुर गांव पहुंची। घर से आरोपी उपेंद्र सिंह और उसके पुत्र उसके पुत्र संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शेष अभियुक्तों के बार में पूछने पर गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से अन्य लोग कही भाग गए हैं। अभियुक्तों की निशानदेही पर मौके से नेहा सिंह द्वारा जिस दूपट्टे से फांसी लगाया गया था, को बरामद हुआ। तत्पश्चात मुखबीर सूचना पर पुलिस ने करीब 10 बजे मुकदमा से संबंधित एक अन्य अभियुक्त को मुहम्मदाबाद बस स्टैंड से कुछ दूरी पर गिरफ्तार किया। महिला पुलिस कर्मी द्वारा पूछताछ में उसने अपना नाम जायत्री पत्नी उपेन्द्र सिंह बताया। पुलिस ने अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजीव कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक दया राम मौर्य, कांस्टेबल सुनील कुमार और महिला आरक्षी सत्यरुपा यादव शामिल थी।

You cannot copy content of this page